Posts

माँँगता है लक्ष्य जो बलिदान क्या दे सकोगे ?

Image
Originally written on 12 June 2020 at 11:10 PM माँगता है लक्ष्य जो बलिदान क्या दे सकोगे ? हर वक्त ये ख्याल हो कि क्या महान बन सकोगे ? रूक न जाना ऐ राही राह में मुश्किल बहुत हैं, मिलने वाले हर पथिक के साथ क्या चल सकोगे ? एक बार मिली है जिंदगी क्या मिसाल बन सकोगे ? निश्चित समय है तेरे पास क्या उपयोग कर सकोगे ? गुजर रहे हर पल का हिसाब क्या रख सकोगे ? खो न जाएं तेरे सपने इस भीड़ की आगोश में,  हर हार के बाद फिर क्या उठ सकोगे ? मंजिल उन्हीं को मिलती है जो रुकते नहीं हैं राहों में, सब कुछ सहते हुए क्या पथ पर चल सकोगे ? रास्ते में चुभने वाले काटों का दर्द क्या सह सकोगे ? साथ हो न हो कोई तेरे क्या अकेले चल सकोगे ? माँगता है लक्ष्य जो बलिदान क्या दे सकोगे ? गर हाँ है तो बढ़ते रहो यूं ही अग्रसर, मंजिल इंतजार कर रही है उसी पथ पर...         ~ अमन श्रीवास्तव     @sriv_aman

समय के साथ तुम्हें चलना होगा...

Image
"समय के साथ तुम्हें चलना होगा..." कुछ ख्वाब सजाने होंगे, कुछ वादे निभाने होंगे, कुछ रिश्ते भुलाने होंगे, कुछ दोस्त बनाने होंगे, जो सपने देखें हैं, उन्हें पूरा करना होगा, समय के साथ तुम्हें चलना होगा... कुछ तकलीफें सहनी होंगी, कुछ बातें भी सुननी होंगी, कभी सपनों के लिए, कभी अपनों के लिए, हर परेशानी और मुसीबत से तुम्हें लड़ना होगा, समय के साथ तुम्हें चलना होगा... जो रुक गए तो लड़ना होगा, कभी वक्त से तो कभी हालात से, तुम्हें अपने लिए खुद को बदलना होगा, समय के साथ तुम्हें चलना होगा... कुछ पाना है तो कुछ खोना होगा, चैन और "अमन" सब कहने की बातें हैं, हर हाल में तुम्हें कुछ करना होगा, समय के साथ तुम्हें चलना होगा..! Originally written on 12 February 2019. ©️ Aman Srivastava  @sriv_aman